= जगह-जगह खतरे को लाल रिबन से दर्शाया
= वाहन चालक भी हुए शामिल बोले रात को बढ़ रहा खतरा
= विभागीय हीला हवाली से भड़क रहा जनाक्रोश

(((हेमंत साह/कुबेर जीना/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर खतरे वाले स्थानों की सुध न लेने पर आखिरकार युवाओं ने कमान संभाली। तमाम स्थानों पर लाल रिबन से खतरे को दर्शाया। आवाजाही कर रहे वाहन चालकों ने भी भागीदारी की। एनएच की कार्यशैली पर रोष जताया। कहा कि एनएच के अधिकारी किसी बड़ी घटना के इंतजार में है।
हाईवे पर भोर्या बैंड, नावली, जौरासी काकडी़घाट, सुयालबाड़ी आदि तमाम स्थानों पर जगह-जगह हाईवे खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। कई जगह रोड किनारे मलवा व पत्थर दुर्घटना की ओर इशारा कर रहे है तो कई जगह भूस्खलन का मलवा अब तक नहीं हटाया जा सका है। शुक्रवार को व्यापारी नेता वीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में हाईवे पर विशेष अभियान चलाया गया। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी पर रोष जता युवाओं व वाहन चालकों ने लाल रिबन के माध्यम से खतरनाक वाले स्थानों पर घेराबंदी की ताकि आवाजाही करने वाले अलर्ट हो सके। लोगों ने कहा कि भोर्या बैंड, नावली, जोरासी आदि स्थानों पर अभियान चलाया गया। व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द हाईवे की सुध नहीं ली गई तो आगे भी अभियान जारी रहेगा। व्यापारी पंकज भट्ट, नानू फर्त्याल ने एनएच की लगातार उपेक्षा पर कड़े शब्दों में निंदा की। आरोप लगाया कि ऐसा लगता है मानो संबंधित विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। साफ कहा की जिम्मेदारी विभागीय कर्मचारियों की है पर निभा आम लोग रहे है। इस दौरान पंकज नेगी, संजय बिष्ट, लोकेश रावत, मनोज भट्ट, दिनेश कुमार, पंकज फर्त्याल, कमल तिवारी आदि मौजूद रहे।