= देवी जागरण से माहौल भक्तिमय
= भजनों पर थिरकने को मजबूर हुए लोग, भंडारा भी लगा

(((अंकित सुयाल/हरीश कुमार/कुबेर सिंह जीना की रिपोर्ट)))

मुख्य बाजार में विशाल देवी जागरण से माहौल भक्तिमय उठा। माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। साई परिवार के सदस्यों ने माता रानी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न झांकी भी प्रस्तुत की गई।

गरमपानी स्थित राम मंदिर में शुक्रवार शाम माता के भजनों के नाम रही। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व माता रानी के भजनों के साथ हुई। गायक भास्कर जोशी व साथियों ने शेरावाली मां… जोता वाली…. अंबे वाली मां ……। की शानदार प्रस्तुति दी। गायिका ऋतु के गीतों पर लोग थिरकने को मजबूर हो गए। माता रानी के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। देवी जागरण में आसपास के लोगों ने शिरकत की। भंडारा भी लगा। आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!