🔳 छड़ा गांव हुआ होली के रंगों से सराबोर
🔳 बुजुर्ग महिलाओं ने कुमाऊनी होली की दी शानदार प्रस्तुति
🔳 मंदिरों में भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव में होली की धूम मची है। महिलाओं ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित मंदिर में दुर्घटनाएं टालने को विशेष पूजा अर्चना कर होली गायन किया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शाम को प्रसाद वितरण भी किया गया।
छड़ा गांव होली के रंग से सरोबार है। महिलाओं की टोली ने घर घर जाकर आर्शीवचन दिए। गांव व हाईवे पर स्थित मंदिर में क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि तथा हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं को टालने के लिए विशेष प्रार्थना की गई। बुजुर्ग महिलाओं ने कुमाऊनी होली की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने भी खूब धमाल मचाया। शाम को भजन कीर्तनों के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *