= नवनिर्वाचित विधायक ने गिनाई प्राथमिकताएं
= पत्रकार वार्ता में बोले विधायक – जनता के बीच रहेगी काग्रेस

(((हल्द्वानी से संजय चौधरी/उदित चौधरी की रिपोर्ट)))

हल्द्वानी से नवनिर्वाचित विधायक सुमित हृदयेश ने दावा किया की हल्द्वानी का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता के हितों के लिए वह हर वक्त तैयार रहेंगे। जनता की आवाज सदन में पुरजोर ढंग से उठाई जाऐगी।
पत्रकारों से बातचीत में विधायक सुमित हृदयेश ने प्राथमिकताएं गिनाई। कहा कि आईएसबीटी, ज़ू व हल्द्वानी का विकास प्राथमिकता हैं। इसके लिए लगातारगंभीरता से कार्य किया जाऐगा । कहा की प्रदेश में बनने वाली सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेगी ऐसी उम्मीद है । सुमित ने कहा कि आईएसबीटी व जू उनकी प्राथमिकता है। विधानसभा में इन योजनाओं के लिए आवाज उठाएंगे। विधानसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। कांग्रेस जनता के बीच बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बनाया था और प्रदेश में इसका माहौल भी दिखाई दे रहा था फिर ऐसे क्या हुआ की अंतिम दस दिनों में जनता का मन बदल गया।इसकी समीक्षा होनी चाहिये। संगठन से अपेक्षा हैं कि जल्द से जल्द सभी जीते हुए व पराजित हुये सभी प्रत्याशियों की बैठक बुला कर हार की समीक्षा करें और आगे की रणनीति तैयार करें। सुमित ने कहा कि प्रदेश में छाई बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

error: Content is protected !!