🔳 काकडी़घाट स्थित कर्कटेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना
🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की विशेष प्रार्थना
🔳 काकड़ीघाट को बताया अद्भुत ऊर्जा व शांति से परिपूर्ण स्थान
🔳 स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने काकड़ीघाट स्थित सुप्रसिद्ध कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। राज्यपाल ने युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली पर भी ध्यान लगाया। ऐतिहासिक ज्ञान वृक्ष पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह काकड़ीघाट स्थित सुप्रसिद्ध कर्कटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर समिति पदाधिकारियों से मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी जुटाई। पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की। समीप स्थित स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली पर पहुंचकर ज्ञानवृक्ष के समीप ध्यान लगाया। राज्यपाल ने कहा की काकड़ीघाट एक अद्भुत ऊर्जा व शांति से परिपूर्ण स्थान है। यहां पहुंचकर आध्यात्मिक शांति का व स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा की युगपुरुष की तपोस्थली पर पहुंचना सौभाग्य है। यहां की दिव्यता आध्यात्मिकता का प्रमाण है। परंपराएं व गाथाएं मंत्रमुग्ध करती है। कहा की पर्यटकों को यहां आकर आध्यात्मिक व पौराणिक महत्व को जानना जरुरी है। राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया। इस दौरान जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ दिवेश शाशनी, कर्कटेश्वर मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश परिहार, स्वामी धुर्वेशानंद, ब्रह्मचारी अर्पन, मदन मोहन सुयाल, गोपाल सिंह कनवाल, बिशन कनवाल, राजेंद्र सिंह, भुवन सिंह आदि मौजूद रहे।