◾विभिन्न आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
◾जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को दी मात
◾पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने जताई खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

हल्द्वानी में हुई जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेतालघाट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बना ली है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है। खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है।
सोमवार को हल्द्वानी स्थित स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्ग में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेतालघाट के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में बेतालघाट के अमन जलाल, हिमांशु कश्मीरा, पीयूष भंडारी जबकि बालिका वर्ग में नंदनी नेगी, सुमन जलाल तथा भावना कश्मीरा ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को हराकर अपने अपने मुकाबले जीत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली। खिलाडी अब 27 अक्टूबर से हल्द्वानी में ही होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। क्रीड़ा समन्वयक गिरीश देवराडी़, कोच दलिप सिंह नेगी व विवेक के अनुसार सभी खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर बेतालघाट क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने खुशी व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!