◾ जीआइसी गरजोली दूसरे पायदान पर
◾ विजेताओं को किया गया सम्मानित

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जीआइसी खैरना के मेधावियों का डंका रहा। प्रतियोगिता में जीआइसी खैरना पहले तथा जीआइसी गरजोली दूसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
जीआइसी खैरना परिसर में ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नौनिहालों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एमसी बजाज ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य एमसी बजाज ने नौनिहालों से सामान्य ज्ञान पर मजबूत पकड़ बनाने का आह्वान किया। कहा की ऐसी प्रतियोगिताओं से भविष्य में होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में मदद मिलती है। प्रतियोगिता में जीआइसी खैरना पहले पायदान पर रहा। जिसमें विद्यालय की सुहानी, दीपांजलि व पूनम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जीआइसी गरजोली ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। संचालन शिक्षिका एकता रैकवाल तथा सतीश रैखाडी़ ने संयुक्त रुप से किया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान ललित बिष्ट, सचिन जोशी, दीप बधानी, कमल मोहन जोशी, हितेश साह, वंदना बोहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!