🔳 विधी विधान के साथ की गई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳 बप्पा के जयकारों से समूचा माहौल हुआ गुंजायमान
🔳 भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर पिलखोली व जैनोली में गणेश महोत्सव का विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भगवान गणपति के जयकारों संग भव्य कलश यात्रा निकाली। भजन कीर्तन व विशेष मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम के दौरान भगवान इंद्रदेव भी प्रसन्न हुए और बारिश की फुहारों से शगुन किया।
शनिवार को गणेश चतुर्थी पर पिलखोली व जैनौली क्षेत्र का माहौल गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। पिलखोली क्षेत्र में धर्माचार्य भास्कर चंद्र पांडे जबकि जैनोली में रघुवर बेलवाल ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भगवान गणेश के जयकारों संग महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। विशेष मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महिलाओं ने स्टेट हाइवे पर कलश यात्रा निकाली। भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। 13 सितंबर को विसर्जन के साथ कार्यक्रम का पारायण होगा। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *