Breaking-News

= आवाजाही में करना पड़ रहा परेशानी का सामना
= संक्रामक बिमारी फैलने का भी खतरा

(((कुबेर सिंह जीना की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लाक के मोना बाजार में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा है।आवाजाही कर रहे लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।संक्रामक बिमारी फैलने का खतरा भी बड़ते ही जा रहा है।
मोना बाजार क्षेत्र में लोग गंदगी से परेशान है। कदम कदम पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।गंदगी से उठ रही दुर्गंध से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गंदगी से संक्रामक बिमारी फैलने का खतरा भी बढ़ते ही जा रहा है।बावजूद कोई सुध लेवा नही है।स्थानीय लोगो का कहना है की कई बार गंदगी निस्तारण को आवाज उठाई जा चुकी है पर कोई सुनवाई नही हो रही। हालात बिगड़ते जा रहे है। गंदगी निस्तारण न होने से लोगो का गुस्सा भी बढ़ते ही जा रहा है। स्थानीय जगदीश कपिल,राहुल शर्मा, दिनेश आदि लोगो ने गंदगी निस्तारण की मांग उठाई है।कहा है की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नही की जाऐगी। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द गंदगी निस्तारण नही किया गया तो आंदोलन शुरु कर दिया जाऐगा।