🔳 विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रातीघाट में लगा शिविर
🔳 वैज्ञानिक विधि से खेती-बाड़ी कर बेहतर उत्पादन के गुर बताए
🔳 फसलों को बिमारियों से बचाने की दी गई जानकारी
🔳 तहसीलदार ने भी दिलाया समस्याओं के समाधान का भरोसा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के न्याय पंचायत घूना के रातीघाट में लगे विशेष शिविर में किसानों व पशुपालकों को सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों ने तहसीलदार नेहा टम्टा ने कृषि, उद्यान, सिंचाई व पशुपालन से संबंधित कई समस्याएं उठाई। तहसीलदार नेहा टम्टा ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया।
रातीघाट में कृषि व औद्योनिकि के क्षेत्र में नवाचार को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला हुई। वैज्ञानिकों ने किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। पालम अनुवांशिकी ब्योरों के क्षेत्रीय कार्यालय निगलाट की वैज्ञानिक डा. ममता आर्या व कृषि अनुसंधान केंद्र मझेडा की प्रभारी डा. अंजुली अग्रवाल ने प्राकृतिक खेती के विषय पर जानकारी साझा की। फसल में लगने वाली बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। डा. केएम रॉय तथा डा. राहुल देव ने वर्षा आधारित खेती, फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। किसानों ने जंगली जानवरों से खेती बचाने को तारबाड़, सिंचाई की व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दे उठाए। पाली हाउस योजना में कृषक अंश दस फीसदी करने पर जोर दिया। तहसीलदार नेहा टम्टा ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। कृषि विभाग के ब्लॉक प्रभारी जितेन्द्र कुमार व उद्यान सचल दल प्रभारी अजय जोशी ने किसानों को विभाग व सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, उपनिरीक्षक रवि पांडे, सहायक कृषि अधिकारी लता पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, देवेंद्र भंडारी, एनके आर्या, उज्जवल उप्रेती, तरुण कुमार वाजपेई, संजीव सिंह, राजेश कुमार, पियूष कुमार आदि मौजूद रहे।