🔳 कई बार अधिकारियों से लगा चुके गुहार बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳 समुचित आपूर्ति न होने से खेतीबाड़ी होने लगी प्रभावित
🔳 विभागीय अधिकारियों पर उपेक्षा किए जाने का आरोप
🔳 जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के हरोली गांव के किसानों ने सिंचाई को समुचित पानी न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की कई बार विभागीय अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही जिसका खामियाजा खेतीबाड़ी के कार्य में भुगतान पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगा उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। जल्द व्यवस्था में सुधार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हरोली व आसपास के गांवों के काश्तकारों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने को नलकूप खंड रामनगर की सिंचाई योजना पर निर्भर है। पिछले लंबे समय से क्षेत्र के कुछ किसान समुचित पानी उपलब्ध न होने से परेशान हैं। सिंचाई के पानी की समुचित आपूर्ति न होने की समस्या से कई बार नलकूप खंड रामनगर के अधिकारियों को बताने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। लगातार खेती प्रभावित होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें भी गहरी होती जा रही है। सुनवाई न होने से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी किसानों ने गहरी नाराजगी जताई है। काश्तकार महेंद्र सिंह मेहरा, जीवन सिंह, राजेंद्र सिंह, दयाल सिंह के अनुसार योजना के तीन इंच के पाइप बिछाए गए हैं जबकि डेढ़ इंच पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही। कई बार आवाज भी उठाई जा चुकी है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। समुचित पानी की आपूर्ति न होने से खेती चौपट होने के कगार पर पहुंच चुकी है। किसानों ने लगातार उपेक्षा किए जाने पर गहरा रोष भी जताया है जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।