🔳 ग्राम प्रधान डोबा ने तहसीलदार को सौंपा शिकायती पत्र
🔳 रास्ते से अतिक्रमण ध्वस्त करने की उठाई मांग
🔳 जल्द सुध न लिए जाने पर तहसील में धरने पर बैठने का ऐलान
🔳 अनदेखी कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित देवी मंदिर के समीप से डोबा गांव के पैदल रास्ते पर अतिक्रमण का तूल पकड़ गया है। डोबा गांव के ग्राम प्रधान ने श्री कैंची धाम तहसील की तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंप रास्ते से अतिक्रमण ध्वस्त किए जाने की मांग उठाई है। चेताया है की यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटा तो गांव के लोग तहसील मुख्यालय में धरने पर बैठ जाएंगे।
हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र से डोबा गांव को जोड़ने वाले रास्ते के अवैध अतिक्रमण की चपेट में आने से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। शनिवार को ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने श्री कैंची धाम तहसील पहुंचकर तहसीलदार नेहा को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान ने बताया की हाईवे से गांव को जोड़ने वाले वर्षों पुराने रास्ते से स्कूली बच्चे आवाजाही करते हुए। गांव की किसान भी उपज को इसी रास्ते से हाईवे तक पहुंचाते है पर रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने से बामुश्किल आवाजाही हो पा रही है। आरोप लगाया की रास्ते को अतिक्रमण कर बंद करने की साजिश रची जा रही है। कहा की पूर्व में भी रास्ते को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है पर सुध नहीं ली जा रही। अनदेखी किए जाने से अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द रास्ते को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो फिर गांव के लोगों को लेकर आंदोलन को विवश होना पड़ेगा।
