= जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी ने लिया फीडबैक
= संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का किया आह्वान

(((शेखर दानी/हेमंत साह/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

बेतालघाट में हुई भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। प्रदेश सरकार की योजनाओं को गांव गांव पहुंचाने व गांव के लोगों को लाभान्वित करने की बात कही गई। मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री ने संगठन के कार्यों का फीडबैक भी लिया।

सरस्वती शिशु मंदिर बेतालघाट परिसर में हुई भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन के जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी व मंडल प्रभारी हरीश भट्ट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंडल प्रभारी ने गांव गांव जाकर सरकार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी ने संगठनात्मक मजबूती को टिप्स दिए साथ ही संगठन के कार्यों का फीडबैक ले एकजुट होकर संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी बूथ स्तर से ही मजबूत बनती है कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हरीश भट्ट व राजू जैडा़ ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीवानी राम, आनंद सिंह रावत, गोपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दलीप सिंह बोहरा,युवा जिला मंत्री तारा सिंह भंडारी, दलीप सिंह नेगी, महेंद्र जैडा़, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।