🔳लाइन की क्षतिग्रस्त होने से खूणा गांव की विद्युत आपूर्ति हुई भंग
🔳गांव के बीस से ज्यादा परिवार आठ घंटे रहे परेशान
🔳विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बामुश्किल सुचारु कराई आपूर्ति

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट ग्राम पंचायत के खूणा तोक में आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से लगभग बीस परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बामुश्किल आपूर्ति सुचारु की तब जाकर गांव के बाशिंदों ने राहत की सांस ली।

बुधवार सुबह रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर लोडर मशीन ले जा रहे ट्राले ने खूंणा गांव की ओर जा रही विद्युत विभाग की लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। तारों को तोड़ता हुआ ट्राला बगैर रुके बेतालघाट की ओर रवाना हो गया। सुबह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाभाशु सिंह मोटर मार्ग पर पहुंचे तो क्षतिग्रस्त तारों की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। एलटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से खूंणा तोक के लगभग बीस से अधिक उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती भी गुल हो गई। आपूर्ति भंग हो जाने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बामुश्किल दोपहर एक बजे के आसपास गांव के आपूर्ति सुचारु की। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाभाशु सिंह ने ट्राला चालक के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस को भी सूचना दी पर चालक फरार हो गया। गनीमत रही की विद्युत लाइन के चपेट में कोई राहगीर व वाहन चालक नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

error: Content is protected !!