=पिछले 72 घंटे से भी अधिक समय से अंधेरे में डूबा है गांव
= ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से ठप है विद्युत आपूर्ति
= अधिकारी कर रहे जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा

(((शेखर दानी की रिपोर्ट)))

गांवों में विभागों के हाल भी अजब गजब है। मल्ला वर्धो गांव के करीब तीस से ज्यादा परिवार बीते तीन दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से विद्युत आपूर्ति ठप है बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।
लगातार मूसलाधार बारिश से कई व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई। बिजली,पानी,सड़क आदि व्यवस्था चरमरा जाने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। धीरे-धीरे अब व्यवस्थाएं दुरुस्त होने लगी है। विद्युत विभाग का हाल गजब है। बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला वर्धो गांव में विद्युत आपूर्ति तीन दिन बाद भी सुचारू नहीं की जा सकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति ठप हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी पर गांवों के लोग परेशान हैं। विद्युत आपूर्ति ठप होने से मोबाइल खिलौने बन गए हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो चुकी है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दलीप सिंह बोहरा ने संबंधित विभाग से तत्काल गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग की है। इधर विद्युत विभाग के अवर अभियंता हेम चंद्र कपिल के अनुसार ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से गांव की आपूर्ति ठप हो गई है जल्द आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दावा किया है कि जल्द ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।