◾ आए दिन पेयजल व्यवस्था चरमराने ने चढ़ा क्षेत्रवासियों का पारा
◾ जल संस्थान पर लगाया अनदेखी का आरोप
◾ जल्द व्यवस्था दुरुस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मुख्य बाजार क्षेत्र में कडा़के की ठंड में भी पेयजल संकट सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। सप्ताह भर से पेयजल आपूर्ति चरमराने से क्षेत्र के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। आरोप लगाया है की बिल तो भेजे जा रहे हैं पर पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना क्षेत्र के वासिंदे पेयजल संकट से परेशान हैं। दो वर्ष पूर्व आपदा के बाद से ही आए दिन व्यवस्था लड़खड़ा जा रही है। कुछ दिन पेयजल आपूर्ति होने के बाद कई दिनों तक नलो से पानी की बूंद तक नहीं टपकती। कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता बिशन जंतवाल, गजेंद्र सिंह, कैलाश कांडपाल, विरेंद्र बिष्ट, दीपक सिंह आदि ने आरोप लगाया है की विभाग मनमाने बिल भेज रहा है पर पेयजल उपलब्ध कराने में फेल साबित हो रहा है। दो वर्षों से हालात जस के तस बने हुए हैं जबकि आवाज उठाए जाने पर व्यवस्था दुरुस्त करने के बडे़ बडे़ दावे किए जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर तहसील मुख्यालय स्थित जल संस्थान के कार्यालय में आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!