water problem

व्यवस्था दुरुस्त करने की उठी मांग

गरमपानी : एक ओर कोरोना संकट दूसरी और पानी को लेकर हाहाकार। ग्रामीण बड़ी परेशानी झेल रहे हैं पर शासन प्रशासन सुनने को तैयार ही नहीं।
बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट क्षेत्र में बीते दो दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण दूर दराज से स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद ढौडियाल ने जल संस्थान से पेयजल आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग की है। दो टूक कहा कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी. वहीं खैरना बाजार में भी पेयजल संकट सिर चढ़कर बोल रहा है। स्थानीय विशन जंतवाल ने संबंधित विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। दो टूक कहा कि जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर जल संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।