🔳पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यसमिति का हुआ गठन
🔳चंदन को सौंपा गया कोषाध्यक्ष की कमान
🔳मंदिर में प्रस्तावित धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
🔳कार्यक्रम की सफलता को पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित ऐड़ी देवता मंदिर समिति की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यसमिति का गठन भी किया गया। मंदिर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

शुक्रवार को छड़ा बाजार क्षेत्र में हुई मंदिर समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से दीवार सिंह बिष्ट को समिति अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई। नारायण सिंह उपाध्यक्ष जबकि चंदन सिंह को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। गणेश को व्यवस्थापक तथा दिनेश को सचिव व आंनद सिंह को समिति सदस्य चुना गया। वक्ताओं ने कहा की आगामी चार को मंदिर में अखंड रामायण पाठ तथा पांच मार्च को भंडारे के साथ पाठ का पारायण होगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति की मजबूती तथा प्रस्तावित धार्मिक अनुष्ठान को भव्य बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम की सफलता को बकायदा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। समिति अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने आसपास के गांवों के बाशिंदों से भी कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान ममता बिष्ट, किरन बिष्ट, माया बिष्ट, मीना बिष्ट, भावना, जानकी, शोभा, बसंती, खष्टी, पदमा, लीला, दीपा, हंसी, सीमा, कलावती, चंपा देवी, धन सिंह, पूरन बिष्ट, मदन सिंह, पूरन सिंह, राजन मौर्या आदि मौजूद रहे।