🔳 बगैर पूजा अर्चना के मंदिर का सामना हटाने पर जताया रोष
🔳 मंदिर के समीप बैठक कर उठाई कार्रवाई की मांग
🔳 ग्राम पंचायत की अनुमति के बगैर सौंदर्यीकरण कार्य पर भी जताई आपत्ति
🔳 कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन किया तैयार
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के जिनौली ग्राम पंचायत के सकदीना तोक में स्थित भूमिया मंदिर से बगैर पूजा पाठ के मंदिर का सामना व मूर्ति हटाकर पेड़ पर लटकाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। ग्रामीणों ने बगैर पंचायत की अनुमति के सौंदर्यीकरण कार्य व मंदिर से सामान हटाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपने की तैयारी कर ली है।
सकदीना तोक में स्थित भूमिया मंदिर परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने गांव के लोगों की आस्था के केंद्र भूमिया मंदिर से मूर्ति व मंदिर का सामना हटाए जाने पर रोष जताया। आरोप लगाया की पहले बगैर सूचना व ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास न होने के बावजूद सौंदर्यीकरण का कार्य शुरु कर दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों तक को विश्वास में नहीं लिया गया। वहीं बगैर पूजा पाठ के मंदिर का सामना हटाकर पेड़ में लटका दिया गया है। ग्रामीणों ने मामले में गहरी नाराजगी जता कार्रवाई की मांग उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी ने भी मामले की कड़ी शब्दों में निंदा की। कहा कि आस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं बगैर पंचायत की अनुमति के सौंदर्यीकरण कार्य पर भी नाराजगी जताई। दो टूक कहा कि जल्द ही एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य गोविंद सिंह नेगी, हंसा दत्त नैनवाल, चंदन सिंह नेगी, दिनेश बधानी, पुष्कर सिंह बोरा, सतीश नैनवाल, आंनद बल्लभ, संतोष नैनवाल, उमेश चन्द्र, रविराज नैनवाल, कमला देवी, दीपा देवी, मीनाक्षी, जीवंती देवी आदि मौजूद रहे।