Site icon तीखी नज़र

[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]]]] समस्याओं के समाधान को केंद्रीय राज्य मंत्री व कैबिनेट मंत्री से की चर्चा


🔳 शहीद की सड़क के लिए बजट की वित्तीय स्वीकृति की मांग
🔳 हाईवे को जाम मुक्त करने को ठोस उपाय जरुरी
🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री व कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार
🔳 नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर किया दोनों का स्वागत
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया। क्षेत्र की कई समस्याओं पर ध्यान खिंचा। कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे को जाम से निजात दिलाने तथा शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग की मरम्मत को बजट की स्वीकृति पर जोर दिया।
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया। क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। दिलिप सिंह बोहरा ने शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 10.35 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति देने तथा हाईवे पर लगातार लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग उठाई। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भरोसा दिलाया की जाम की समस्या खत्म करने तथा हाईवे की स्थिति में सुधार को ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कहा की पर्यटन सीजन के मद्देनजर व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान विधायक डा. प्रमोद नैनवाल, राजेंद्र नेगी, दयाल दरमाल, दीपक जोशी, मुकेश पांडे समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version