◾ आसपास के गांवों से उमड़ रहा आस्था का सैलाब
◾भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
◾ संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ जारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के छीमी मटेला गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण को उमड़ रहे हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समां बांधा।
छिमी मटेला गांव में पूजा अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरु हुआ। धर्माचार्य सुनील कुमार जोशी ने यजमान प्रकाश चंद जोशी व दीपा जोशी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। विशेष मंत्रोचार के साथ क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना हुई। भजन कीर्तन से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास आचार्य विजय पांडे ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर संसार के कण कण में विराजमान हैं। बताया की जहां ईश्वर की अराधना होती है वहां ईश्वर विराजमान होते हैं। कथा सुनने आसपास के कफलाड़, छिमी, छियोडी, बसगांव, कमोली, पालड़ी, सुयालबाडी़, सुयालखेत, खीनापानी, नैनीपुल, सिरसा, ढोकाने आदि के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था में जुटे रहे।

error: Content is protected !!