◾कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ रहा आस्था का सैलाब
◾भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुआ शिवालय
◾भजन मंडली ने बांधा समां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना स्थित शिवालय में देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान है। संगीतमय शिवमहापुराण कथा श्रवण को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। आयोजन समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।
उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के तट पर स्थित शिवालय में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार सुबह धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के बीच क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर अधिकारी ने भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर कथा पाठ किया। कथा सुनने को आसपास के गांवों से सैकड़ों शिव भक्त शिवालय पहुंच रहे हैं। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर भी जारी है। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।