Site icon तीखी नज़र

[[[[[[[[[[ BIG BREAKING]]]]]]]]]]]] विरेन्द्र को सौंपी देवी मंदिर समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी

🔳 मनोज कोषाध्यक्ष, चंदन व खुशाल मुख्य संरक्षक
🔳 मंदिर परिसर में हुई महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए की अहम निर्णय
🔳 समय समय पर धार्मिक अनुष्ठानों पर भी निर्णय
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव में हुई मंदिर समिति की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर विरेन्द्र सिंह बिष्ट को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया।
मंगलवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में देवी मंदिर समिति सदस्यों ने मंदिर में किए गए कार्यों व भविष्य में प्रस्तावित कार्यों पर मंथन किया। वक्ताओं ने कहा की मंदिर के सौंदर्यीकरण को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। बैठक में मंदिर समिति का गठन कर चंदन सिंह व खुशाल सिंह को मुख्य संरक्षक चुना गया जबकि विरेन्द्र सिंह बिष्ट को अध्यक्ष व मनोज फौजी को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। विजय बिष्ट उपाध्यक्ष तथा संजय सिंह को उपकोषाध्यक्ष, लाल सिंह सचिव, नवीन बिष्ट उपसचिव चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिलजुल कार्य करने की बात कही। समय समय पर मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजनों का भरोसा दिलाया। इस दौरान हीरा सिंह बिष्ट, ल
दीवान सिंह, पूरन सिंह, धन सिंह, जीवन सिंह, रमेश सिप्पी, नरेश बिष्ट, बालम सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version