= सुविधाएं न होने से लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
= शौचालय निर्माण तथा पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की उठी मांग

(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/भीम बिष्ट की रिपोर्ट)))

काकडी़घाट क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद चौराहे पर शौचालय व पेयजल की व्यवस्था ना होने से आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने चौराहे पर व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
काकडी़घाट स्थित स्वामी विवेकानंद चौराहे पर व्यवस्थाएं ना होने से लोग परेशान हैं। आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना अल्मोड़ा तथा नैनीताल को आवाजाही करने के लिए चौराहे पर पहुंचते हैं वही स्वामी विवेकानंद आश्रम तथा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर व बाबा नीम करौली आश्रम में जाने वाले श्रद्धालु भी चौराहे पर ही उतरते हैं पर चौराहे में पेयजल व शौचालय आदि की व्यवस्था ना होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। व्यापारी नेता महेंद्र कनवाल, गोपाल सिंह कनवाल, मदन सुयाल, कुबेर सिंह जीना, मनीष कर्नाटक आदि लोगों ने चौराहे में व्यवस्थाएं उपलब्ध कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!