◾ पंचायत भवन में बुनियाद शिक्षा लेने को मजबूर नौनिहाल
◾विद्यालय का पुराना भवन हो चुका बदहाल

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में नौनिहाल पंचायत भवन में बुनियादी शिक्षा का कहकहा सिखने को मजबूर हैं। विद्यालय भवन जीर्णोद्वार की बांट जोह रहा है। अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने विद्यालय भवन निर्माण की पुरजोर मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। कई विद्यालयों में प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़ें हुए हैं तो कई विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित है‌ तो की विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। पीने के पानी तक का संकट बना हुआ है। ब्यासी ग्राम पंचायत में हालत और विकट है। गांव में स्थित विद्यालय भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका है। मजबूरी में अध्ययनरत 11 नौनिहाल गांव में स्थित पंचायत भवन में शिक्षा लेने को मजबूर हैं। सुविधाओं के अभाव में नौनिहालों को तमाम दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। नौनिहालों के अभिभावकों व स्थानीय ग्रामीणों ने नए सुविधायुक्त विद्यालय भवन निर्माण की मांग उठाई है। ताकी नौनिहालों को लाभ मिल सके।

error: Content is protected !!