= बारिश में बिगड़ रही स्थिति
= कई बार लग रहा जाम
= कभी भी बड़ी घटना आ सकती है सामने

(((कुबेर सिंह जीना/मनीष कर्नाटक/अंकित सुयाल की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौरासी में हालात बिगड़ गए हैं। राजमार्ग से सटी पहाड़ी पर बने नाले से मलबा व पत्थर राजमार्ग पर आने से खतरा बना हुआ है। लोगों ने सुधारीकरण की मांग उठाई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाली में खतरा टलने के बाद अब जौरासी क्षेत्र में एक बार फिर स्थिति बिगड़ गई है। पहाड़ी पर बने नाले से बारिश में मलबा व पत्थर राजमार्ग तक पहुंच जा रहे हैं। जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। लगातार बारिश के दौरान मलवा जमा होने से आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री वाहन मलबे में फंस रहे हैं। कई बार जाम भी लग रहा है। लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने उक्त स्थान पर सुधारीकरण की पुरजोर मांग उठाई है। कहा कि यदि समय रहते संबंधित विभाग ने सुध नहीं ली तो भविष्य में बड़ी घटना सामने आ सकती है।

error: Content is protected !!