🔳आसपास के क्षेत्रों से जुटा संत समाज व गांव के बाशिंदे
🔳 समाधी स्थल पर किए गए पुष्प अर्पित
🔳 भंडारे के बाद किया गया प्रसाद वितरण
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}

बेतालघाट ब्लॉक के रतौडा गांव में स्थित बिन्देश्वर महादेव मंदिर में संत बुद्ध गिरी की पुण्य तिथि पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। दोपहर बाद भंडारा लगा। गांव के बाशिंदे व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे संतों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
मंगलवार को बिंन्देश्वर महादेव मंदिर में संत बुद्ध गिरी की छठी पुण्य तिथि मनाई गई। संत समाज व आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने संत बुद्ध गिरी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। संत भगवान गिरी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में आसपास के गांवों से तमाम लोग पहुंचे। दोपहर बाद भंडारा लगा। आसपास के मंदिरों से पहुंचे संतों व क्षेत्रवासियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संत हरद्वारी गिरी, लक्ष्मण गिरी, बनवारी गिरी, दीपक पुरी, दिलिप सिंह बोहरा, गोपाल सिंह जैडा़, चंदन सिंह, धन सिंह, दीवान सिंह, मनोज दरमाल, धन सिंह दरमाल, हरीश दरमाल आदि मौजूद रहे।