= शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग पर बढेरी के समीप हुआ भूस्खलन
= बिन बारीश के भूस्खलन से खतरा हुआ दोगुना
= लगातार पहाडी़ से गीर रहा पत्थर व मलबा

(((भीम बिष्ट/हरीश कुमार/हरीश चंद्र/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

तमाम गांवों को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। काली पहाड़ी से एकाएक हुए भूस्खलन से मोटर मार्ग डेढ़ घंटे बाधित हो गया। लोडर मशीन की मदद से मलबा हटाया जा सका तब जाकर आवाजाही सुचारू हुई लगातार पत्थर व मलबा गिरने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है।

बीते 18 व 19 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग के हालात बिगड़ते चले गए। कोसी नदी के रौद्र वैग ने मोटर मार्ग को भारी नुकसान पहुंचाया वहीं जगह-जगह पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। मार्ग के एक महीने बंद रहने के बाद बमुश्किल अस्थाई रूप से मोटर मार्ग पर आवाजाही सुचारू हुई पर जगह-जगह खतरा बना हुआ है। रविवार को बढेरी क्षेत्र के समीप काली पहाड़ी से एकाएक भूस्खलन हो गया। संयोगवश कोई वाहन चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। भारी मलबा व बोल्डर गिरने से मोटर मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। डेढ़ घंटे तक यातायात यातायात बाधित रहा। लोडर मशीन की मदद से बमुश्किल मलबा हटाया जा सका तब जाकर आवाजाही सुचारू हुई।

काली पहाड़ी से लगातार पत्थर व मलबा गिरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने तत्काल मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!