= सड़कों की बदहाली पर प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार
= लगाया आरोप सड़कें बता रही सरकार की हालत
= जल्दी सुधारना होने पर आंदोलन का ऐलान

(((सुनील मेहरा/विरेन्द्र बिष्ट/कुबेर सिंह जीना की रिपोर्ट)))

बेतालघाट की ग्रामीण सड़कों की बदहाल स्थिति पर कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया है। मोटर मार्गो की बदहाली पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। बाद में गड्ढों में धान की रोपाई की। आरोप लगाया कि रोजाना बड़े नेता व अधिकारी आवाजाही करते हैं पर ग्रामीण सड़कों की सुध नहीं ली जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भुजान वर्धो, रामनगर बेतालघाट, अमेठी सेठी मोटर मार्ग की दुर्दशा पर नाराजगी जताई। हेम आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में धान रोपाई कर विरोध जताया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि गड्ढे युक्त सड़को में दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है वहीं बारिश में सड़कें तलैया में तब्दील हो रही है पर किसी को भी ग्रामीण सड़कों से लेना देना नहीं है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व महिला प्रदेश सचिव खष्टी बिष्ट ने कहा कि नैनीताल विधानसभा के गांव गांव को जोड़ने वाली सड़कें बद से बदतर हालत में पहुंच चुकी है। जल्द सुधार ना हुआ तो महिला कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की पिछले कई वर्षों से लगातार सड़के दुरुस्त करने की मांग उठाई जा रही है पर किसी को भी लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार महज मुख्यमंत्री बदलने में मस्त हैः इस दौरान भुवन सिंह नेगी, कृपाल सिंह, मोहन सिंह, ईश्वर सिंह, त्रिभुवन सिंह, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, दीपक सिंह, मोहित सिंह, दीपक पांडे , दीवान बोहरा, ललित चंद्र, भास्कर गोस्वामी, उमेद सिंह, जसवंत सिंह भंडारी, उदय सिंह, आनंद सिंह, गणेश पांडे, रोहित सिंह, राजन प्रसाद त्रिपाठी, जगत सिंह, चंपा बोहरा, तरुण आर्या, जगत सिंह, ललित आर्या,लक्ष्मण हाल्सी, प्रकाश वर्मा, चंद्र शेखर तिवारी, रतन वर्मा, जीवन खंडूरी, आनंदी आदि मौजूद रहे।