= मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज जताया रोष
= समायोजन का किया पुरजोर विरोध
= कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी – समायोजन हुआ तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन

(((महेंद्र कनवाल/पंकज नेगी/राजू लटवाल की रिपोर्ट)))

राजीव गांधी अभिनव विद्यालय का समायोजन अटल उत्कृष्ट विद्यालय में किए जाने से कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के नेतृत्व में समायोजन पर रोष जताया। नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
राजीव गांधी अभिनव विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय में समायोजन करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को ज्ञापन भेज रोष जताया। कहा कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बैठक कर राजीव गांधी अभिनय विद्यालयों का समायोजन अटल उत्कृष्ट विद्यालय में किए जाने के निर्देश दिए हैं जो निंदनीय है। ज्ञापन में कहा है कि उत्कृष्ट विद्यालय अलग से खोले जाएं उनका स्वागत है लेकिन राजीव गांधी अभिनव विद्यालय का समायोजन अटल उत्कृष्ट विद्यालय में ना किया जाए यदि ऐसा हुआ तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से शिक्षा मंत्री को निर्देशित करने की मांग की है चेताया है कि यदि उपेक्षा की गई तो फिर कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में आंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जंग बहादुर मेहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भंडारी, भुवन पुरी, पूरन चंद बेलवाल, आनंद सिंह, सुरेश चंद्र, महेश चंद्र, नवीन जोशी, चंपा बोहरा, ललिता कोहली, मुन्नी देवी, देवकी देवी आदि मौजूद रहे।