🔳 भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए बनाया जाएगा तालमेल
🔳 यूकेडी के साथ कटु अनुभव नही लेंगे साथ
🔳 फिर दोहराया नहीं लडूंगा चुनाव, पार्टी की मजबूती को होगा काम
🔳 काकड़ीघाट पहुंचे पूर्व सीएम ने कर्कटेश्वर महादेव में टेका मत्था
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
न्याय यात्रा के तहत अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित काकड़ीघाट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न सामाजिक व संघर्षशील संगठनों को साथ लेकर चुनाव में उतरने की बात कही। यूकेडी के साथ कटु अनुभव का हवाला दे कहा की उनके साथ तालमेल की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पूर्व सीएम ने कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेका।
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सूरी, गडस्यारी, ओखिना गांव होते हुए काकड़ीघाट पहुंचे। आसपास के गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का स्वागत किया। पूर्व सीएम ने भूतपूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व सीएम ने बातचीत के दौरान कहा की वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक व संघर्षशील संगठनों को साथ लेकर कांग्रेस चुनाव में उतरेगी। दोहराया की अब वो कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी हाईकमान के निर्देश का पालन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने व पार्टी विचारधारा से जुड़े लोगों को प्रतिनिधित्व सौंपने का आह्वान किया। पूर्व सीएम ने कर्कटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना भी की। पूर्व मुख्यमंत्री को प्योर पहाड़ी संस्था की सुची राकेश जोशी ने पहाड़ी उत्पाद भेंट किए। पूर्व सीएम ने संस्थापक के कार्यों की सराहना की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल कनवाल, महेंद्र सिंह कनवाल, मदन सुयाल, ललित फर्त्याल, नीशू कनवाल, कुनाल रावत, दीवान सिंह जंतवाल, अमित कनवाल, भीम सिंह, शंकर सिंह, देवेंद्र, रतन राम, जीवन सिंह, मोहन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।