= कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत
= कार्यकर्ता बोले क्षेत्र का बड़ा सम्मान

(((दलिप सिंह नेगी/महेंद्र कनवाल/अंकित सुयाल की रिपोर्ट)))

मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी बेतालघाट तथा मोना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष के जनसंपर्क अधिकारी बनने पर क्षेत्र तथा कार्यकताओं का सम्मान बढ़ा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्या बेतालघाट दौरे पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जनसंपर्क अधिकारी का स्वागत किया। जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्या ने भाजपा राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाना और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बाद में जनसंपर्क अधिकारी दिनेश मोना व ल्वेशाल में भी कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, राजेंद्र जैडा़, आनंद सिंह, दीवानी राम, गोपाल सिंह जैड़ा, मनोज पढ़लिया, तारा भंडारी, प्रगति जैन, भावना मेहरा, प्रकाश आर्या, धीरज जोशी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!