🔳 कूड़ा वाहन के भी न पहुंचने से बिगड़ने लगे हालत
🔳 बाजार क्षेत्रों में जगह जगह बिखरा कूड़ा
🔳 कूड़ा निस्तारण न होने से संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा
🔳 व्यापारियों को भी करना पड़ रहा परेशानी का सामना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बाजार क्षेत्र में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर हकीकत बयां कर रही है। कई दिनों से कूड़ा वाहन के न आने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया है की समुचित भुगतान के बावजूद व्यवस्था बदहाल है। जिला पंचायत नैनीताल के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार के अनुसार जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
हाईवे पर स्थित गरमपानी, खैरना, छड़ा, चमड़ियां, लोहाली समेत आसपास के बाजार क्षेत्रों के कूड़ा निस्तारण के लिए ज़िला पंचायत नैनीताल ने कूड़ा वाहन की व्यवस्था बनाई है। वाहन से कूड़ा निस्तारण के लिए बकायदा व्यापारी अतिरिक्त भुगतान भी करते हैं। पिछले कई दिनों से गरमपानी व खैरना बाजार क्षेत्र में वाहन के उपलक्ष्य न होने तथा बाजार क्षेत्र में भी सफाई कार्य न होने से जगह जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है। वहीं समीपवर्ती छड़ा बाजार व आसपास डेढ़ महीने से भी अधिक समय से कूड़ा वाहन नहीं पहुंच सका है जिस कारण व्यापारियों को काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा निस्तारण न होने से बाजार क्षेत्रों में संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। सफाई व्यवस्था न होने से पर्यटक भी बाजारों में रुकने से कतराने लगे हैं जिस कारण व्यापारियों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा कूड़ा वाहन उपलब्ध कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर जिला पंचायत के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार के अनुसार कूड़ा वाहन जल्द ही बाजार क्षेत्रों में भेजा जाएगा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

error: Content is protected !!