= क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना के साथ अखंड रामायण पाठ शुरू
= आसपास के गांवों से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
= रविवार को भंडारे के साथ होगा परायण

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर सीएचसी गरमपानी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में अंखड रामायण पाठ से माहौल भक्तमय हो उठा। क्षेत्र की शुख समृद्ध को प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने संमा बांधा। रविवार को भंडारे के साथ परायण होगा।
शनिवार को खैरना स्थित हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। धर्माचार्य पंडित कमल पांडे ने यजमान डा. संजय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी सरिता श्रीवास्तव से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। धार्मिक अनुष्ठानों से माहौल भक्तमय हो गया। कार्यक्रम में आसपास के गरमपानी, मझेडा़, डोबा, लोहाली, रातीघाट, छडा़ भुजान, नावली, काकडी़घाट आदि क्षेत्रो से भक्तगण पहुंचे।भजन मंडली ने शानदार भजनो की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अस्पातल स्टाफ ने भी आयोजन में बढचढ कर भागीदारी की। रविवार को भंडारे के साथ अंखड रामायण पाठ का परायण होगा। इस दौरान पूरन सिंह बिष्ट, प्रमोद भट्ट, जितेंद्र जोशी, मदन मोहन कैडा़ आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!