Breaking-News

गर्मी कर रही थी बेहाल
किसान बोले जरूरी है बारिश

गरमपानी डेस्क : बारिश होने के बाद लगातार हो रही उमस से काफी हद तक राहत मिली है वहीं किसानों ने खेतों के लिए भी बारिश को जरूरी बताया।

पिछले कई दिनों से भारी उमस से लोग बेहाल थे। लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा था। गुरुवार सुबह हुई बारिश से काफी हद तक लोगों को राहत मिली। देर शाम से ही आसमान बादलों से पट गया था। सुबह कुछ समय फुहारों ने काफी राहत दी वहीं क्षेत्र के काश्तकारों के अनुसार खेतों के लिए बारिश बहुत जरूरी हो चुकी है काफी दिनों से बारिश में होने से खेत भी सूख गए है। किसानों में उम्मीद जगी है कि बारिश हुई तो उपज भी बेहतर होगी। वही बढ़ रही उमस से भी लोगों को राहत मिलेगी। किसान भी कई समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था नहीं है वहां के किसान वर्षा आधारित खेती पर निर्भर है। ऐसे में बारिश हुई तो निश्चित तौर पर किसानों को लाभ मिलेगा।