= महिलाओं ने हाईवे पर निकाली भव्य कलश यात्रा
= भजन कीर्तन से माहौल हुआ भक्तमय
= आसपास के गांव से उमडा़ श्रद्धालुओं का सैलाब

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे चांफा गांव में श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान महायज्ञ से माहौल भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया।
रामगढ़ ब्लॉक के चांफा गांव में पूजा अर्चना व विधि विधान के साथ धर्माचार्य ने यजमान रूप सिंह नेगी, बचुली देवी, बहादुर सिंह नेगी, दीपा देवी, नंदन सिंह नेगी, पूजा देवी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन से पहुंचे हिमांशु जोशी ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे मन से भगवान कृष्ण को याद करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। बताया कि मनुष्य को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। 16 जून को पूर्णाहुति, कन्या पूजन के बाद भंडारा लगेगा। कार्यक्रम में समीपवर्ती सुयालबाडी़, सुयालखेत, मर्नसा, गंगोरी, गंगरकोट, नैनीपुल, खीनापानी, सिरसा आदि गांवों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!