🔳 पुलिस ने वसूला पांच हजार रुपये जुर्माना
🔳 दोबारा पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी
🔳 शांत व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सात अराजक तत्व भी चढ़े हत्थे
🔳 पुलिस एक्ट में चालान कर लगाया गया साढ़े सत्रह सौ रुपये का जुर्माना
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खैरना पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। विशेष अभियान चलाकर दस वाहन चालकों व सात अराजक तत्वों के चालान किए गए। पुलिस की सख़्ती से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्रों की निगरानी भी बड़ा दी है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का सबब बनते जा रहे हैं। वाहनों की तेज रफ्तार नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों पर भी भारी पड़ रही है। स्पीड से चलने वाले वाहनों से बचने को विपरीत दिशा से आ रहे वाहन चालक संतुलन खो दे रहे हैं और उनके वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। खैरना पुलिस ने अब नियमों की धज्जियां उड़ाकर फर्राटा भर रहे वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। हाईवे पर अभियान चलाकर तेज रफ्तार वाहन चला रहे दस वाहन चालकों के एमबी एक्ट में चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। दोबारा पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी। पुलिस टीम ने हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर सात असमाजिक तत्वों के चालान कर साढ़े सत्रह सौ रुपये का जुर्माना लगाया। दो टूक चेतावनी दी की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की सख़्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालकों ने वाहन हाईवे किनारे खड़े कर दिए। पुलिस टीम का अभियान पूरा होने के बाद ही वाहन आगे बढ़ाए। इस दौरान चौकी प्रभारी प्रकाश मेहरा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *