BIRTHDAY

मास्टर वितरण कर लोगों को किया गया जागरूक
कार्यकर्ताओं ने की कैबिनेट मंत्री के दीर्घायु होने की कामना

गरमपानी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के जन्मदिन पर मास्क वितरण के साथ ही पौधरोपण भी किया। कैबिनेट मंत्री के दीर्घायु होने की कामना भी की गई।

भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री तारा भंडारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे के जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान चलाया। बैंक, स्वास्थ्य कर्मियों तथा पुलिसकर्मियों को मास्क वितरण किया गया। उधर महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी लोहिया ने नौघर, बिनाकोट में जिला कार्यकारिणी सदस्य सीता देवी, चंद्रकोट में मंडल मंत्री शानू डौरबी, तथा मल्ली सेठी में मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, ग्राम प्रधान नंदी खुल्बे आदि ने पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान युवा मोर्चा के हरीश पांडे, राम सिंह बोहरा, नंदन सिंह, कमलेश बलौदी, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।