◾मुख्य बाजार से कुछ कदम दूर मार गिराया गौवंशीय पशु
◾ एकाएक घूसपैठ तेज होने से ग्रामीण खौफजदा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर स्थित धनियाकोट क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही तेज होने से गांव के वासिंदे खौफजदा हैं। बीते रोज बाजार के कुछ कदम दूर गुलदार ने एक गौवंशीय पशु को मार गिराया। ग्रामीणों ने गुलदार की घुसपैठ रोकने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।
गांवों में गुलदार की धमक तेज होती जा रही है। आए दिन गुलदार मवेशियों को शिकार बना रहे हैं जिससे पशुपालकों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। गुलदार की आवाजाही तेज होने से गांवों के वासिदों में भी भय का माहौल है। धनियाकोट क्षेत्र में भी इन दिनों गुलदार की आवाजाही तेज होने से बड़ी घटना की आंशका बनी हुई है बीते रोज ही गुलदार ने एक गोवंशीय पशु को मार गिराया। गुलदार की धमक बढ़ने से ग्रामीण खौफजदा है‌। क्षेत्रवासियों ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाए जाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!