🔳 बाजार के प्रवेश स्थल पर डाला गया कूड़ा हटवाया
🔳 क्षेत्रवासियों से की कूड़ा न फैंकने की अपील
🔳 व्यापारियों के साथ बैठक में ठोस उपाय को तैयार होगी रणनीति
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट बाजार के प्रवेश द्वार पर लगे कूड़े को अंबार को नवनियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने कमान संभालते ही हटवा दिया। विशेष अभियान चलाकर कूड़े के ढेर को हटवाए जाने पर स्थानीय व्यापारियों ने संगठन अध्यक्ष के कार्य की सराहना की। व्यापारियों ने क्षेत्रवासियों से प्रवेश द्वार के समीप कूड़ा न डालने की अपील की है।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण एक बड़ी समस्या हैं। निस्तारण का ठोस उपाय न होने से बाजार के प्रवेश स्थल के समीप कूड़ा डाल इतिश्री कर दी जाती है। प्रवेश स्थल के समीप कूड़े का ढेर लगने से बाजार आवाजाही करने वाले व स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को नवनियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने कूड़े को प्रवेश स्थल से हटाने को अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कूड़े का ढेर हटवा दिया गया। संगठन अध्यक्ष व व्यापारियों ने प्रवेश स्थल पर कूड़ा न फैंकने की अपील क्षेत्रवासियों से की है। तारा भंडारी के अनुसार कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जल्द ही बैठक कर व्यापारियों से विचार विमर्श किया जाएगा।

error: Content is protected !!