= तीनों आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से हिरासत में लिया
= भाजपा नेता की गोली मारकर की गई थी हत्या

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

भाजपा नेता संदीप कार्की की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस के साथ ही कार भी बरामद की है। बीते 14 मई को बीजेपी मंडल महामंत्री संदीप कार्की की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मुख्य अभियुक्त ललित मेहता, उसके पिता मोहन और भाई दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। ललित के पांच वाहनों को अवैध खनन में सीज किया गया है। इसके साथ ही ललित और उसके भाई दीपक के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही लाइसेंसी असलहे रखने वाले खनन कारोबारियों की सूची बनाई जा रही हैं और कोई घटना में उनकी लिप्तता मिलने पर उनके लाईसेन्स निरस्त करने के साथ ही वाहनों को सीज किया जाएगा।

error: Content is protected !!