◾ प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
◾दूसरे युवक का भी सीएचसी गरमपानी में किया गया उपचार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाडली क्षेत्र के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार युवक चोटिल हो गए। सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
हल्द्वानी से पहाड़ की ओर बाइक से जा रहे दीपक सिंह व राजा बाबू की बाइक अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पाडली क्षेत्र के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से दीपक व राजा घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। घायल दीपक को गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!