🔳विशेष चैकिंग अभियान चलाकर कसा वाहन चालकों पर शिकंजा
🔳एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप
🔳19 वाहन चालकों के किए गए ताबड़तोड़ चालान
🔳शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर भी कसा गया शिंकजा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पहाड़ की घुमावदार सड़कों पर दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ पर अंकुश लगाने को पुलिस अलर्ट मोड पर है। रामगढ़ चौकी पुलिस की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान किए। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने शिकंजा कसा।
पहाड़ की सड़कों पर यातायात नियमों के उल्लघंन से दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ते ही जा रही है। यातायात नियमों का उल्लघंन कर यात्रियों की जिंदगी खतरे में डालने वालों के खिलाफ रामगढ़ पुलिस की टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस टीम ने ओवरलोड, बगैर कागजात, प्रेशर हार्न, नो पार्किंग, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बगैर सीट बेल्ट, तेज रफ्तार वाहन दौड़ा रहे 19 छोटे बड़े वाहनों के चालकों के चालान कर 8500 रुपये जुर्माना वसूला। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने पर तीन लोगों के चालान कर 650 रुपये जुर्माना लगाया गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लघंन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार वारंटी लक्ष्मण सिंह रैक्वाल निवासी सिमायल रैकवाल को भी दबिश देकर ओढा़खान क्षेत्र से गिरफ्तार किया।