🔳 जेएनवी के 80 छात्राओं का दल पहुंचा भीमताल
🔳 विभागाध्यक्षों ने छात्राओं को दी कई अहम जानकारियां
🔳 जैव प्रौद्योगिकी में कैरियर तलाशने पर दिया जोर
🔳 भेषज विज्ञान विभाग से जुटाई प्रयोगशाला, कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, अनुसंधान व बुनियादी ढांचे की जानकारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी की छात्राओं के दल ने भीमताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के जैव प्रौद्योगिकी संस्थान व भेषज विज्ञान विभाग का भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। विशेषज्ञों ने छात्राओं को जैव प्रौद्योगिकी में कैरियर की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया।
शनिवार को उच्च शिक्षण संस्थान के अनुसंधान व प्रोद्यौगिकी की जानकारी जुटाने को जेएनवी गंगरकोट (सुयालबाडी) के 82 छात्राओं के दल कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के भीमताल स्थित भेषज विज्ञान विभाग व जैव प्रौद्योगिकी संस्थान को रवाना हुआ। प्रधानाचार्य पीसी उपाध्याय ने छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छह शिक्षकों की देखरेख में रवाना हुए दल ने दोनों ही संस्थानों का भ्रमण कर अहम जानकारियां जुटाई। भेषज विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डा. अनीता सिंह की अगुवाई में सभी विभागों के प्राध्यापकों ने प्रयोगशाला, कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, अनुसंधान व बुनियादी ढांचे की जानकारी छात्राओं को दी। जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के विभागाध्यक्ष डा. तपन नैनवाल, डा. मंजू तिवारी तथा डा. प्रियंका सती ने पीपीटी व प्रयोगशालाओं के क्रियान्वयन से कैरियर के रुप में जैव प्रौद्योगिकी की अनेक संभावनाओं पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। भ्रमण कार्यक्रम से मिली जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया। जेएनवी के शिक्षकों व छात्राओं ने विभागाध्यक्षों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *