🔳 भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में दावेदारों ने प्रस्तुत की दावेदारी
🔳 परिवेक्षक ने टटोली दावेदारों व कार्यकताओं की नब्ज
🔳 सहमति के बाद प्रत्याशी को एकजुटता से विजय बनाने का संकल्प
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
भाजपा मंडल कार्यालय गरमपानी में हुई महत्वपूर्ण बैठक में परिवेक्षक के तौर पर पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढेला ने संभावित दावेदारों व कार्यकताओं की नब्ज टटोली। जिला पंचायत सिमलखा व चापड़ सीट के लिए सात दावेदारों के नाम सामने आए। सर्वसम्मति से तय हुआ की दोनों सीटों पर नाम की सहमति के बाद एकजुटता से प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाएगा।
मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढेला ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बेतालघाट ब्लॉक की सिमलखा व चापड जिला पंचायत सीट पर रायशुमारी की गई। सिमलखा सीट से तारा भंडारी, दयाल दरमाल, आन सिंह व विनोद ढौंडियाल ने दावेदारी प्रस्तुत की जबकि चापड सीट के लिए प्रवीण पडलिया, धीरज जोशी, तरुण शर्मा ने चुनाव में उतरने की इच्छा जताई। पर्यवेक्षक देवेंद्र ढेला ने कहा की सभी दावेदारों के नामों की सूची बनाकर वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी जाएगी। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नामों की घोषणा के बाद एकजुटता से प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट, बेतालघाट प्रताप बोहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, हर्ष सिंह जलाल, देवेंद्र भंडारी, देवेंद्र बोहरा, दीवान सिंह, योगेश ढौंडियाल, बसंत गोस्वामी आदि मौजूद रहे।