🔳 समुचित शुल्क अदायगी के बावजूद नहीं मिल रही सुविधाएं
🔳 कूड़ा वाहन संचालक की मनमानी से दुकानदार परेशान
🔳 छड़ा बाजार में एक अदद पर्यावरण मित्र की तैनाती तक नहीं
🔳 व्यापारियों ने जल्द व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में जिला पंचायत की कार्यप्रणाली से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। लाइसेंस के नाम पर समुचित शुल्क दिए जाने के बावजूद व्यापारियों सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कूड़ा वाहन संचालक की मनमानी का खामियाजा भी व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। समुचित शुल्क अदायगी के बावजूद कूड़ा निस्तारण नहीं हो पा रहा।
खैरना गरमपानी बाजार के व्यापारियों से जिला पंचायत नैनीताल प्रतिवर्ष सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर लाइसेंस फीस वसूलता है। प्रतिवर्ष शुल्क में बढ़ोतरी भी की जा रही है बावजूद स्थानीय लोग सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। बाजार क्षेत्र का लगातार विस्तार होने के बावजूद महज दो पर्यावरण मित्रों पर सफाई का जिम्मा है। समीपवर्ती छड़ा बाजार में तो एक भी पर्यावरण मित्र की तैनाती नहीं है। व्यापारी खुद ही बाजार की साफ सफाई को मजबूर हैं। व्यापारी कैलाश नैनवाल ने आरोप लगाया की लाइसेंस के अतिरिक्त कूड़ा वाहन का अलग से शुल्क अदा किया जा रहा है बावजूद वाहन से समुचित सुविधा नहीं मिल रही है। कई बार कहने के बावजूद वाहन कूड़ा नहीं ले जा रहा जिस कारण दुकानों में कूड़ा रखना मजबूरी बन चुका है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने बाजार व व्यापारियों की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द व्यवस्था में सुधार करने गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पर्यावरण मित्र की तैनाती करने व छड़ा बाजार क्षेत्र में भी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *