🔳 खेल मैदान न होने से नदी क्षेत्र में बहा रहे पसीना
🔳 नदी क्षेत्र में पथरीली जमीन से कई बार चोटिल हो रहे नौनिहाल
🔳 जनप्रतिनिधियों व अफसरों की अनदेखी का भुगत रहे खामियाजा
🔳 क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान की पार्किंग निर्माण में चढ़ चुकी है बलि
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना क्षेत्र में एक भी खेल मैदान न होने से नौनिहाल कोसी नदी के रोखड में खेल विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। नदी क्षेत्र में उबड़ खाबड़ स्थान पर खेलकर बेहतर भविष्य की उम्मीद में पसीना बहा रहे नौनिहाल नदी क्षेत्र में पत्थरों की अधिकता से कई नौनिहाल चोटिल भी हो जा रहे है‌। क्षेत्र में खेल मैदान निर्माण के लिए कवायद तक शुरु कर पाने से अफसरों व जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना से बेहतर खिलाड़ियों को तराशने में जुटी हुई है। योजना का मकसद नौनिहालों को बेहतर खिलाड़ी बनाकर देश के लिए तैयार करना भी है पर पर्वतीय क्षेत्रों के हालात विकट है। हाइवे पर स्थित गरमपानी, खैरना व आसपास के क्षेत्रों के नौनिहाल कोसी नदी के रोखड में खुद का भविष्य तैयार करने को जद्दोजहद करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में एक अदद खेल मैदान तक न होने से नौनिहालों को मजबूरी में नदी की उबड़ खाबड़ जमीन पर खेलना मजबूरी बन चुका है। गरमपानी में स्थित खेल मैदान पार्किंग की भेंट चढ़ जाने से नौनिहाल नदी में जान जोखिम में डाल खेलने कूदने को मजबूर हो चुके हैं। पथरीली जमीन होने से कई बार नौनिहाल चोटील तक हो जा रहे हैं। खेल मैदान के प्रति उदासीनता जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली को भी उजागर कर रही है। स्थानीय लोगों ने नौनिहालों के लिए क्षेत्र में सुविधायुक्त खेल मैदान का निर्माण करवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। आरोप लगाया है की लगातार अनदेखी कर नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, गजेंद्र सिंह नेगी, विनोद मेहरा, गोविन्द नेगी, महेंद्र सिंह बिष्ट ने सुविधायुक्त खेल मैदान का निर्माण करवाए जाने पर जोर दिया है।