🔳 श्रद्धालुओं से किया धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान
🔳 बढेरी महादेव मंदिर में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल शिवमय
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ रहे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳 देवाधिदेव महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}

बेतालघाट ब्लॉक के बढेरी गांव में संगीतमय शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल शिवमय बना हुआ है। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी है। मंदिर समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।
जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बढेरी महादेव मंदिर में रोजाना की तरह गुरुवार को भी धर्माचार्य उमेश पांडे ने यजमान बिशन सिंह जंतवाल, प्रेमा देवी, किसन सिंह, गंगा देवी से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ गांवों की खुशहाली को प्रार्थना की गई। महंत पंकज गिरी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में कथा व्यास आचार्य भानू पांडे ने भगवान शिव की लीलाओं का गुणगान किया। कथा व्यास ने बताया की भगवान शिव संसार के कण कण में विराजमान हैं। कहा की शिवमहापुराण की कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। भगवान शिव की भक्ति उनकी गाथाओं का श्रवण करना चाहिए ताकि हमारा मानस जन्म सुखमय बन सके। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा श्रवण को आसपास के धारी, खैरनी, हल्सों, धनियाकोट, सिमलखा, बर्धो, बसगांव, सोनगांव, गरमपानी, खैरना, लोहाली, भुजान आदि तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। मंदिर समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

error: Content is protected !!