🔳 मिष्ठान वितरित कर की दिर्घायु होने को प्रार्थना
🔳 गांवों में भी धूमधाम से मनाया गया सांसद का जन्मदिन
🔳 कार्यकर्ताओं ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व नैनीताल ऊधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन कोसी घाटी में धूमधाम से मनाया गया। मां दुर्गापुरी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं हवन यज्ञ कर सांसद के दिर्घायु होने की कामना की। मिष्ठान भी वितरित किया गया। आसपास के गांवों में कार्यकताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
गुरुवार को कोसी घाटी में सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह कार्यक्रम कर मिष्ठान वितरित किया। बेतालघाट स्थित दुर्गापुरी मंदिर में संत रविशंकर की देखरेख में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन कर सांसद के दिर्घायु होने को प्रार्थना की। मिष्ठान वितरण के बाद हुई बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, दिलिप सिंह बोहरा, पूर्व मण्डल महामंत्री आनंद सिंह जलाल, तारा भंडारी ने कहा की सांसद अजय भट्ट क्षेत्र के विकास को गंभीरता से कार्य करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, पूर्व महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चम्पा जलाल, दुर्गा भंडारी, जानकी लोहिया, पूर्व ओबीसी. मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगदीश नाथ, कीर्ति बल्लभ भंडारी, लक्ष्मण सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह, हरीश जोशी, अखिलेश कुमार, हरीश पांडे, दीपक रिखाडी, शंकर गिरी गोस्वामी, हीरा सिंह बिष्ट, बालम सिंह, पुष्कर जलाल, राम सिंह तडियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *