🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 मां भगवती के जयकारों से गुंजायमान हुआ कौरण गांव
🔳 भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति पर थिरके श्रद्धालु
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के कौरण गांव में स्थित मां भगवती मंदिर में विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान हुए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ मां की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मां के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा।
बुधवार को धर्माचार्य कैलाश, उमेश व दिनेश ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में मां के जयकारों संग भव्य कलश यात्रा निकाली। मां के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। विशेष मंत्रोच्चार के साथ अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। आसपास के मंदिरों से पहुंचे संतों ने श्रदालुओं को आर्शीवाद दिया। भाजपा नेता हेम चंद्र आर्या, दिलिप सिंह बोहरा ने मंदिर समिति के कार्यों की सराहना की। इस दौरान गोपाल सिंह जैडा, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, श्याम सिंह मेहरा, संत भगवान गिरी, बनवारी गिरी, प्रताप सिंह बोहरा, चंदन सिंह, चित्रा जैडा, पुष्पा देवी समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।